CG NAXAL BREAKING : नक्सली ढ़ेर, पुलिस-नक्सली में हो रही जबरदस्त मुठभेड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING: Naxalites killed, fierce encounter taking place between police and Naxalites.

कांकेर। कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके के चिलपरस में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है, जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला ने की है। एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि जवान शनिवार को कोयलीबेड़ा के चिलपरस में सर्चिंग के लिए गए थे। यहां नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है।एसपी ने बताया कि एक वर्दीधारी नक्सली की बॉडी, 1 स्टेनगन, एक्सप्लोसिव और अन्य सामग्री बरामद हुई है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद फिलहाल पार्टी वापस लौट रही है। बीजापुर जिले में भी शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।

पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। ये मुठभेड़ जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेदरे थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सली जमा हैं। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली यहां मौजूद हैं। इसके बाद बीजापुर से पुलिस फोर्स की एक टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग के चीजें भी मिली हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related