CG CRIME NEWS: चोरी से परेशान महिलाओं ने रात में शुरू की पहरेदारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Women plagued by thefts start night patrols!

 

 

CG CRIME NEWS:  छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ की रेलवे कॉलोनी में चोरी की बढ़ती वारदातों से आहत महिलाएं अब रातभर लाठी-डंडे लेकर अपने इलाके की चौकीदारी कर रही हैं

महिलाओं का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बीते 15 दिनों में रेलवे कॉलोनी में पांच से ज्यादा चोरी और चैनपुर इलाके में भी महज दस दिनों में छह चोरी की घटनाओं की बात सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से परेशान महिलाओं ने बैठक की और अब खुद ही रात में पहरा देने का फैसला लिया।

मनेन्द्रगढ़ की रेलवे कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि चोरी की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में अब उन्हें अपने परिवार और घरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर चोर की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और वारदातों पर रोक नहीं लगी, तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related