Nepal double earthquake: Earthquake after earthquake in Nepal
NEPAL DOUBLE EARTHQUAKE: नेपाल में मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद नेपाल के कुछ हिस्सों में 5.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप ऐसे समय आया है, जब नेपाल विनाशकारी बाढ़ के बाद गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है.
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मस्तांग जिले के लोमानथांग में था. लोमानथांग काठमांडू से 375 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. यह भूकंप रात 9:53 बजे आया.
भूकंप से तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं मिली. भूकंप के झटके पड़ोसी मानांग, डोल्प और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए.
