RAHUL GANDHI: The Mohan government is India’s most corrupt government!
RAHUL GANDHI: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक करीब 22 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्य प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज बची ही नहीं।
दवा जहरीली। शराब जहरीली। पानी जहरीला। नए कानून बना दिए जाते हैं लेकिन अगले हादसे तक उन्हें तहखाने में डाल दिया जाता है।’
उन्होंने कहा कि कुछ गिरफ्तारियां होंगी, अधिकारी सस्पेंड होंगे और जांच के आदेश होंगे, क्योंकि यह पहली बार नहीं हो रहा।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में पता लगाया जाएगा कि शराब का निर्माण, भंडारण और वितरण किसने किया, तथा नियामकीय विभागों की कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। परिवारों में मातम छाया हुआ है। कई घरों में एक से ज्यादा सदस्यों की मौत हो गई है। प्रशासन मौतों के आंकड़े पर सतर्क रुख अपनाए हुए है।
