CG CRIME NEWS : नाले में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS : रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में एक युवक की नाले में लाश मिली है. युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. आशंका है कि युवक शराब के नशे में था और नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहमेला गांव के एक नाले में युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान मोहमेला निवासी रोहित कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

CG CRIME NEWS : नाले में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG CRIME NEWS : आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम मोहमेला निवासी रोहित कुर्रे रात करीब 08.30 बजे किसानों के खेतों में पहुंचाने के लिए बनाए गए नाले के ऊपर बैठा था. इसी दौरान वह नीचे पानी में गिर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में होने के कारण रोहित कुर्रे नाले से नीचे गिरा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मजदूर का नाम ‘राष्ट्रपति’, मामला दिल्ली तक!

CHHATTISGARH : Laborer named ‘President’, case till Delhi! एमसीबी। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : मंडी में भाजपा पार्षद की पिटाई

CHHATTISGARH : BJP councilor beaten up in Mandi बिलासपुर। छत्तीसगढ़...