CG BREAKING : पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री भाजपा में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Former state Congress general secretary in-charge will join BJP

रायपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने पार्टी छोड़ दी है. अब वे आज भाजपा में प्रवेश करने जा रहे हैं. चंद्रशेखर शुक्ला कवर्धा में आयोजित सभा में भाजपा में शामिल होंगे. इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे.

बता दें कि चंद्रशेखर शुक्ला ने 9 मार्च को इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर प्रदेश महामंत्री पद से अपना इस्तीफा पेश किया था. इस पत्र में चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया, लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी.

चंद्रशेखर शुक्ला ने आगे लिखा कि अपनी बारम्बार उपेक्षा और अपमान से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इन पदों में काम करना मेरे लिए दुश्वार है. निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related