CG BREAKING : दिवाली छुट्टी में बेटे को लेकर घर वापस लौट रहा था पिता, रास्ते में एक की मौत ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Father was returning home with son during Diwali vacation, one died on the way..

बिलासपुर। न्यायधानी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र से घर लौट रहे अपने बेटे को लेने के लिए बाइक पर बस स्टैंड गया था। वहां से लौटने के दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का बेटा नरेंद्र महाराष्ट्र में काम करता है। रूपराम ने दिवाली पर बेटे नरेंद्र को घर आने के लिए कहा था। नरेंद्र वहां से बिलासपुर तक आया फिर बस से मल्हार पहुंचा। यहां से नरेंद्र ने पिता को फोन किया और उसे घर ले जाने को कहा। इस पर रूपराम उसे लेने बस स्टैंड पहुंच गया।

वहां से दोनों वापस घर जा रहे थे। इसी बीच ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वहाँ ने उन्हें ठोकर मार दी। थोड़ी देर बाद किसी राहगीर ने पिता-पुत्र को सड़क पर पड़े देखा तो डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डाक्टरों ने रूपराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र की हालत गंभीर देखकर उसे सिम्स रेफर किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related