CG BREAKING : बस्तर थाने में पदस्थ ASI के खिलाफ बस्तर विधायक ने खोला मोर्चा, 27 मई को करेंगे बस्तर थाने का घेराव……

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Bastar MLA opens front against ASI posted in Bastar police station, will surround Bastar police station on 27th May…

जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर थाना में तैनात उप निरीक्षक विश्वराज सिंह सोलंकी के खिलाफ बस्तर आईजी और बस्तर एसपी को आज गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में विधायक ने आरोप लगाया है कि एसआई ग्रामीणों को डराने- धमकाने, झूठे मामलों में फंसाने और पैसों की उगाही करने में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

विधायक लखेश्वर बघेल ने बताया कि उन्हें गांव के कई ग्रामीणों से शिकायतें मिली हैं कि एसआई सोलंकी द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है और उनसे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर, विधायक ने एसआई को बस्तर थाना से हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 27 मई तक एसआई सोलंकी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बस्तर थाना का घेराव करेंगे।

विधायक ने कहा कि हमारे ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारी को सजा मिलनी चाहिए। वही अब एएसआई को थाने से हटाने विधायक की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया हैं, तो अब वे थाने का घेराव एवं एनएच पर चक्काजाम करेंगे। उनका कहना है कि राजनैतिक एवं विभागीय संरक्षण के चलते कार्यवाही नहीं हो रही हैं। कार्यवाही का ना होना कई प्रकार के सवालों को जन्म देता हैं।

बस्तर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराया जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related