CG BHUPESH BAGHEL TWEET : पूर्व सीएम ने बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट पर किया ट्वीट, लिखा – 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन ..

Date:

CG BHUPESH BAGHEL TWEET: Former CM tweeted on gunpowder factory blast, wrote – Untimely demise of 10-12 workers..

बेमेतरा। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में बिग अपडेट सामने आया है। पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सूचना है कि 3 घंटे तक बचाव दल नहीं पहुँचा है। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दे। ॐ शांति:

बता दें कि बता दें कि इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related