CG GYMKHANA NEWS: छत्तीसगढ़ के जिमखाना में देर रात चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया सील!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GYMKHANA NEWS: Illicit activities were underway late at night at the Chhattisgarh Gymkhana; Police have sealed the premises.

CG GYMKHANA NEWS: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर गांव स्थित कल्पवृक्ष रिसॉर्ट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कैसीनो संचालन का खुलासा किया है।

कल्पवृक्ष रिसॉर्ट के जिमखाना परिसर में नियमों के विरुद्ध कैसीनो संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से पोकर कार्ड, ताशपत्ती और खेल में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री मिली।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने जिमखाना को सील कर दिया है। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैसीनो का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related