KARNATAKA NEW CM : सिद्धारमैया युग खत्म, अब डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक की कमान

Date:

KARNATAKA NEW CM : Siddaramaiah era is over, DK Shivakumar will now take charge of Karnataka.

रायपुर डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार मुहर लग गई और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब वे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में खुद सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐलान किया कि 3 जून को डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

CHHATTISGARH : भाजपा विधायक अनुज शर्मा का भूपेश बघेल पर बड़ा हमला

सूत्रों की मानें तो सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, पूरी कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरों को मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि 4 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

डीके शिवकुमार को कांग्रेस का सबसे ताकतवर संकटमोचक नेता माना जाता है। वे पहले भी कई राजनीतिक संकटों में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी असली परीक्षा शुरू होगी।

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

दिलचस्प बात यह है कि डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं। उनके पास 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है। हालांकि उन पर कई कानूनी मामले भी चल चुके हैं और वे मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल भी जा चुके हैं।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के साथ अब सबकी नजर नई सरकार और नई कैबिनेट पर टिकी हुई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related