CHHATTISGARH : भाजपा विधायक अनुज शर्मा का भूपेश बघेल पर बड़ा हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP MLA Anuj Sharma makes a big attack on Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संतों को लेकर बयानबाजी पर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित बयान पर भाजपा अब खुलकर हमलावर हो गई है। बिलासपुर पहुंचे भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने कांग्रेस और भूपेश बघेल दोनों पर जमकर निशाना साधा।

अनुज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से सनातन और उससे जुड़े लोगों को निशाने पर रखने की रही है। उनका आरोप है कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए समाज और धर्म से जुड़े लोगों का इस्तेमाल करती रही, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है।

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

भाजपा विधायक ने भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के चक्कर में कांग्रेस को ही डुबो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लगातार अपना जनाधार खो रही है और विनाश की ओर बढ़ रही है।

अनुज शर्मा ने कहा कि सनातन और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बयान देने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। साथ ही कांग्रेस को “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देखना बंद करने की नसीहत भी दे डाली। बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related