RAJASTHAN SAND STORM : रेत का कहर! दिन में छाया अंधेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJASTHAN SAND STORM : Sandstorm wreaks havoc! Darkness during the day

रायपुर डेस्क। राजस्थान में मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोगों की सांसें थम गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर में शनिवार दोपहर अचानक रेतीला तूफान आ गया। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने दिन को रात में बदल दिया। सड़कों पर चल रहे लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा। कई जगह धूल का इतना बड़ा गुबार उठा कि कुछ मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। तेज तूफान की वजह से पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल टूट गए और कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

KARNATAKA NEW CM : सिद्धारमैया युग खत्म, अब डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक की कमान

मौसम विभाग के मुताबिक, इस तूफान का असर पाकिस्तान की तरफ से उठे सिस्टम के कारण देखने को मिला। वहीं देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी है।

उधर राजस्थान में तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अब चिंता का कारण भी बन गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related