ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek!

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वे चुनाव बाद हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इलाके में पहले से मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि कमराबाद इलाके में पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों ने उन पर कच्चे अंडे फेंके। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

जानकारी के मुताबिक, भारी विरोध के कारण अभिषेक बनर्जी को अपनी कार छोड़कर बाइक से अंदर जाना पड़ा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया। अफरा-तफरी के बीच सड़क पर मोटरसाइकिलें भी फेंकी गईं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाया और सुरक्षा घेरे में सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद विकास कार्य नहीं हुए, जिससे नाराजगी बढ़ती गई।

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

वहीं अभिषेक बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी प्रायोजित हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related