CHHATTISGARH : DEO’s salary will be withheld! Notice for not providing information about school building
रायपुर। स्कूलों की बिल्डिंग से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं देना जिला शिक्षा अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। लोक शिक्षण संचालनालय ने बलौदाबाजार और बलरामपुर को छोड़कर बाकी जिलों के DEO को नोटिस जारी किया है।
मामला उन स्कूलों की जानकारी से जुड़ा है, जिनके पास खुद की बिल्डिंग नहीं है या जिनकी बिल्डिंग में मरम्मत की जरूरत है।
RAIPUR CENTRAL JAIL : जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर पर छापा
संचालनालय ने 7 सितंबर को सभी जिलों से यह जानकारी मांगी थी और इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। लेकिन तय समय में जानकारी नहीं मिलने पर अब DEO से जवाब मांगा गया है।
29 सितंबर को जारी नोटिस में DEO को 3 दिन के भीतर जवाब और मांगी गई जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालनालय ने समय पर जानकारी नहीं देने को सरकारी काम के प्रति गंभीरता नहीं दिखाना माना है। चेतावनी दी गई है कि जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत अक्टूबर का वेतन रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
