CG BANGLADESH CITIZEN ARREST : 19 साल पहले आया था भारत, अब गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BANGLADESH CITIZEN ARREST : Came to India 19 years ago, now arrested!

बेमेतरा. बेमेतरा में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. मोकसादूल आलम कालू (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास भारत में रहने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और विशेष टास्क फोर्स ने तकनीकी जांच के बाद उसे पकड़ा।

CHHATTISGARH : DEO का वेतन रुकेगा! स्कूल भवन की जानकारी नहीं देने पर नोटिस

पूछताछ में पुलिस को उसके 2007 में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि उसने ओडिशा के संबलपुर में कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आधार कार्ड कैसे बनवाया गया, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और आरोपी ने इतने लंबे समय तक भारत में किस पहचान के आधार पर निवास किया।

पुलिस आरोपी के भारत में प्रवेश, दस्तावेजों और यहां रहने के दौरान उसकी गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related