HOSPITAL TENDER CONTROVERSY : Questions over 1321 crore tender! What happened at CGMSC?
रायपुर. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन यानी CGMSC एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला बिलासपुर के कोनी में बन रहे 800-बेड अस्पताल के 1321.27 करोड़ रुपये के निर्माण टेंडर से जुड़ा है।
आरोप है कि टेंडर की शर्तों में 500 बेड वाले अस्पताल के निर्माण का अनुभव अनिवार्य था, लेकिन जिस निजी कंपनी डीवी प्रोजेक्ट्स को काम मिला, उसके लगाए अनुभव प्रमाण पत्र में 300 बेड के अस्पताल के निर्माण और भविष्य में उसे 500 बेड तक बढ़ाने की बात दर्ज थी।
CG TRAIN CANCELLED: आधा दर्जन ट्रेनें रहेंगी रद्द, रूट बदलकर चलेंगी 2 गाड़ियां!
यही अंतर अब पूरे तकनीकी मूल्यांकन पर सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह भी है कि सरकारी कंपनी ब्रिजेज एंड रूफ ने टेंडर प्रक्रिया में बाकायदा बोली लगाई थी, लेकिन काम निजी कंपनी को मिला।
मामले में प्री-इंटीग्रिटी पैक्ट और टेंडर शर्तों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोपों के मुताबिक डीवी प्रोजेक्ट्स का संबंध पूर्व सांसद बंसीलाल महतो के बेटे विकास से जुड़ा है। हालांकि कंपनी की पात्रता और टेंडर प्रक्रिया पर अंतिम स्थिति संबंधित विभाग के दस्तावेज और जवाब से ही स्पष्ट होगी।
