CG Train Cancellations: Half a dozen trains to remain cancelled; 2 trains to run on diverted routes!
CG TRAIN CANCELLED: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण (Track Renewal Work) के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक किया जाएगा।
इसके चलते 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
मेगा ब्लॉक के चलते 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इस ट्रेन के फेरे प्रभावित रहेंगे.
इसी तरह 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को कैंसिल रहेगी। वहीं इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।
वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़ देगी।
ट्रेन की स्थिति और परिचालन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यात्री यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर देख लें।
