ARABIAN SEA DRUG SEIZURE : Drugs worth Rs 3000 crore seized in the Arabian Sea! 5 Pakistanis arrested
रायपुर डेस्क। अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। भारतीय तटरक्षक और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध ईरानी धौ को रोककर करीब 526 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है।
RETIRED IAS MURDER : 2 दिन पहले नौकर रखा, फिर आईएएस की हत्या!
तटरक्षक के मुताबिक, जब्त ड्रग्स में हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। कार्रवाई 25 सितंबर को की गई थी।
खुफिया इनपुट मिलने के बाद समुद्र और हवा से संदिग्ध धौ की निगरानी की गई। ट्रैकिंग के बाद तटरक्षक ने उसका पीछा किया और समुद्र में उसे इंटरसेप्ट कर तलाशी ली।
ऑपरेशन के दौरान धौ पर सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। तटरक्षक के अनुसार धौ, चालक दल और जब्त ड्रग्स को सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है, जहां संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
