RETIRED IAS MURDER : 2 दिन पहले नौकर रखा, फिर आईएएस की हत्या!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RETIRED IAS MURDER : Hired a servant 2 days ago, then murdered the IAS!

भोपाल. भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर स्थित घर में उनका शव मिला। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से गला रेतने की बात सामने आई है।

सबसे बड़ा सवाल उस नौकर को लेकर है, जिसे राकेश अग्रवाल ने सिर्फ दो दिन पहले काम पर रखा था। वारदात के बाद से नौकर गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

PREMANAND MAHARAJ DISCIPLE DEATH : आत्महत्या या कुछ और? PM रिपोर्ट के बाद बढ़े सवाल

सुबह करीब 4:30 बजे घर में काम करने वाले कुक की पत्नी को राकेश अग्रवाल की पत्नी ने फोन कर बुलाया था, क्योंकि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था। अंदर जाने पर गैस की तेज बदबू मिली। बताया गया कि सिलेंडर का रेग्युलेटर निकला हुआ था और पिन लगी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या घर में गैस के जरिए आग या विस्फोट की कोशिश की गई थी।

लापता नौकर की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। वह खुद को पंजाब का रहने वाला बता रहा था और अस्पताल के जरिए काम पर आया था। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

फिलहाल हत्या की वजह और वारदात में नौकर की भूमिका जांच का विषय है। पुलिस उसकी तलाश के साथ CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related