BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance Tihar!

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब मंच पर ही भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए। जनता की समस्याओं को लेकर शुरू हुई चर्चा देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को खाद-बीज, बिजली-पानी की दिक्कत, खराब सड़कों और लंबित जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली और आवेदनों के निराकरण में हो रही देरी पर सवाल खड़े किए।

इसी दौरान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का बचाव करते हुए कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि कार्यक्रम का माहौल गर्म हो गया।

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

मंच पर बहस चल रही थी तो नीचे ग्रामीण भी अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर विरोध जताया, जबकि भाजपा समर्थक सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। देखते ही देखते नारेबाजी शुरू हो गई और सुशासन तिहार का मंच राजनीतिक रंग में रंग गया।

स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि मामला शांत हो गया, लेकिन मंच पर हुई इस सियासी भिड़ंत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related