CG DRY DAY: कल बंद रहेंगी देशी-विदेशी शराब दुकानें, कलेक्टर का आदेश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Dry Day: Domestic and Foreign Liquor Shops to Remain Closed — Collector’s Order!

CG DRY DAY: 1 जून को कवर्धा जिले में अध्यक्ष पद और ग्राम पंचायत पद के लिए मतदान होना है।

उप चुनाव नियत होने के कारण निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने मतदान क्षेत्र की सीमा से लगे 02 किलोमीटर की दूरी पर खड़मा के विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व शराब दुकान बंद करने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला प्रशासन की तरफ से मतदाताओं से अपील की गई है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

अवकाश घोषित होने से सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य प्रभावित रहेगा, जबकि कर्मचारियों और मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related