HIMACHAL/CG ROAD ACCIDENT: Car plunges into a 500-meter-deep gorge; 4 members of a single family from Bhilai killed.
HIMACHAL/CG ROAD ACCIDENT: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में घूमने गए बेंगलुरु के 2 परिवारों की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं।
बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 की दर्दनाक मौत हो गयी।
मृतक अरविंद चंद्राकर मूल रूप से भिलाई के रहने वाले थे और बंगलुरू में रह कर काम कर रहें थे। हादसे में उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और बच्चों की हादसे में जान गई।
हिमाचल पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी वही परिजन भिलाई से रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों ने डलहौजी से एक टैक्सी बुक की थी और साच पास इलाके में बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए रवाना हुए थे।
देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर ड्राइवर को झपकी आने, सड़क पर फिसलन, तेज रफ्तार या वाहन में तकनीकी खराबी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
