LPG Booking Rule: Cylinders can now be booked every 25 days!
LPG BOOKING RULE: तेल कंपनियों ने सिलेंडर की दोबारा बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।
अब सरकार ने बुकिंग का अंतर घटाकर 25 दिन कर दिया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक हर 25 दिन में LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
नए नियम का मकसद गांव और शहर के लोगों को एक जैसी सुविधा देना है, ताकि ग्रामीण परिवारों को समय पर आसानी से रसोई गैस मिल सके।
यह नया नियम इंडियन ऑयल ,भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों पर लागू हो गया है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) से जुड़े ग्रामीण परिवारों के लिए भी यह बदलाव राहत देगा। अब वे जरूरत के हिसाब से आसानी से LPG सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे।
