CG REVENUE DEPARTMENT PROMOTION ORDER: राजस्व विभाग के 11 कर्मचारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Revenue Department Promotion Order: 11 Revenue Department employees entrusted with major responsibilities!

 

 

CG REVENUE DEPARTMENT PROMOTION ORDER: राजस्व विभाग के 11 कर्मचारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 11 कर्मचारियों को प्रमोशन कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के प्रावधानों के अनुसार की गई है।

राजस्व विभाग में कार्यरत 7 सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में सूरज प्रसाद सोनी, वर्षा राजपूत, ईश्वरदास वैष्णव, दिनेश कुमार पटेल, सुमन पाण्डे, तुलसी राम देवांगन और विनोद राऊतिया शामिल हैं।

वहीं, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद 4 भृत्यों को सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों में अनंत कुमार, कृष्ण कुमार डहरिया, परमानंद यादव और राहुल कुर्रे शामिल हैं।

पदोन्नति के बाद कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी 11 कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति शासन की ओर से कर्मचारियों के कार्य, सेवा और वरिष्ठता के सम्मान का प्रतीक है।

लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश राहत और खुशी लेकर आया है। पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और उन्होंने शासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related