CG BREAKING : भाजपा के युवा नेता और जिला महामंत्री की हत्या का प्रयास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Attempt to murder BJP youth leader and district general secretary

भोपालपटनम। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भाजपा के युवा नेता और जिला महामंत्री बिलाल खान को जान से मारने का प्रयासकिया गया। उनकी ही सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। यह चौंकाने वाली घटना उनके घर परहुई, जब जवान ने अपने ही हथियार से बिलाल खान को गोली मारने का प्रयास किया। घटना के दौरान, बिलाल के घर में एक औरजवान मौजूद था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलाल के घर के दरवाजे को बंद कर दिया और हमलावर जवान से उसका हथियारछीन लिया, जिससे बिलाल की जान बच गई।

वीडियो में दी जान से मारने की धमकी –

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी जवान नागेश टिंगे, भाजपा नेता को धमकी देतेहुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में जवान नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी जवान को तत्कालप्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना से परिवार में दहशत, गृहमंत्री से मिलने रवाना हुए बिलाल खान –

इस घटना से बिलाल खान और उनका परिवार सहम गया है। घटना के तुरंत बाद, बिलाल खान अपने परिवार के साथ रायपुर के लिएरवाना हुए, जहां वे गृहमंत्री से मिलकर सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा करेंगे।

एसपी ने आरोपी जवान को किया निलंबित –

सुरक्षा में तैनात जवान द्वारा नशे में धुत होकर नियमों के उल्लंघन के चलते बिलासपुर के एसपी जितेंद्र यादव ने उसे तत्काल प्रभाव सेनिलंबित कर दिया है। इस मामले की संपूर्ण जांच की जिम्मेदारी भोपालपटनम के एसडीओपी को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि इसतरह की घटनाएं पुलिस विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने शुरू की जांच –

पुलिस विभाग इस घटना की गहन जांच कर रहा है, और संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को औरसख्त करने के लिए कदम उठा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related