CG BREAKING : 2 लोगों की मौत, कबाड़ चोरों के दो गुट जोरदार विवाद, 17 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 2 people died, two groups of junk thieves have a fierce dispute, 17 arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कबाड़ चोरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के ऊपर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही गुट इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने और कबाड़ी का काम करते हैं। जिसमें कि एक ग्रुप राहुल-संतोष यादव और मनोज-सूरज चौधरी का है। दोंनों ग्रुप इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करते हैं और बाद में उसे कबाड़ में बेच दिया करते थे।

इस गैंगवार के पीछे बताया जा रहा है कि दोनों ही ग्रुप एक दूसरे की मुखबिरी कर पुलिस से उन्हें पकड़वा देते थे। इसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार की रात दोनों ग्रुपों में फिर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ औऱ दूसरे गुट के लोगों ने सूरज चौधरी और मनोज चौधरी की हत्या कर दी।

इन्हें किया गया गिरफ्तार –

राहुल चौहान, संतोष यादव, शेख अयूब, चंद्रभान चौहान, अमित चंद्राकर, अजीतचंद्राकर, युवराज ठाकुर, भोला प्रसाद, श्रवण कुमार, प्रियांशु राऊत, पंकज कुमार , राहुल कुमार चौधरी, टी जय रेड्डी, अक्षय चंद्राकर, अशोक कुमार चौधरी, धर्मेश यादव, अभिषेक यादव।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

HIGH COURT : ऋतब्रत को हाईकोर्ट से झटका!

HIGH COURT : Shock to Ritbrata from High Court! कोलकाता।...

VISHNU DEO SAI : परिसीमन पर CM साय का समर्थन!

VISHNU DEO SAI : CM Sai's support on delimitation! रायपुर।...