HIGH COURT : ऋतब्रत को हाईकोर्ट से झटका!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HIGH COURT : Shock to Ritbrata from High Court!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी की बगावत को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था।

अदालत ने स्पीकर के फैसले को गलत बताते हुए निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति मिलने के 10 दिनों के भीतर दोनों नियुक्तियों पर कानून के मुताबिक दोबारा विचार किया जाए। यह फैसला ममता गुट के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में अंदरूनी विवाद बढ़ गया था। ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के 58 विधायकों का समर्थन जुटाकर अलग गुट बनाया और नेता प्रतिपक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति कराई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच राजनीतिक और कानूनी लड़ाई तेज हो गई।

अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद ऋतब्रत की नियुक्ति पुराने आदेश के आधार पर कायम नहीं रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष को दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर नया फैसला लेना होगा।

इस घटनाक्रम के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय की दावेदारी फिर मजबूत हो सकती है, जबकि ऋतब्रत बनर्जी भी दोबारा पद के लिए दावा कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में अब स्पीकर के अगले फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VISHNU DEO SAI : परिसीमन पर CM साय का समर्थन!

VISHNU DEO SAI : CM Sai's support on delimitation! रायपुर।...

CHHATTISGARH : मेडिकल छात्र की मौत से मचा हड़कंप

CHHATTISGARH : Death of medical student creates stir भिलाई। स्मृति...