VISHNU DEO SAI : परिसीमन पर CM साय का समर्थन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VISHNU DEO SAI : CM Sai’s support on delimitation!

रायपुर। संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने और परिसीमन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन से लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और ज्यादा लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी का मौका मिलेगा।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य है। यदि इसमें परिसीमन विधेयक लाया जाता है, तो यह देश के लिए लाभकारी कदम होगा। इससे विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों और लोगों की आवाज को संसद तथा विधानसभाओं में बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण को लेकर भी कहा कि परिसीमन से महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के नए अवसर बनेंगे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद बौखलाई हुई है और जनता का विश्वास खो चुकी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, चुनाव जीतने पर कांग्रेस को EVM और निर्वाचन आयोग सही लगते हैं, लेकिन हारने पर इन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं।

साय ने कांग्रेस को चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

HIGH COURT : ऋतब्रत को हाईकोर्ट से झटका!

HIGH COURT : Shock to Ritbrata from High Court! कोलकाता।...

CHHATTISGARH : मेडिकल छात्र की मौत से मचा हड़कंप

CHHATTISGARH : Death of medical student creates stir भिलाई। स्मृति...