CHHATTISGARH : What did CM Sai say on the appointment of CGPSC Chairman…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। साथ ही सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने और जल्द नई वैकेंसी निकालने की तैयारी है।
रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस साल सरकार ने फैसला लिया है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी 21 क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि दी जाएगी।
विशेष संसद सत्र पर सीएम ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ सकती है। ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा और महिला आरक्षण लागू होने के अवसर भी बढ़ेंगे।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाता है।
अब युवाओं की नजर CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति और नई भर्ती के ऐलान पर टिकी है।


