BREAKING : गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

Date:

BREAKING : नई दिल्ली। गुजरात के पंचमहल में शनिवार बड़ा हादसा हो गया। मध्य गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में एक माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस रोपने का इस्तेमाल पावागढ़ के मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री को आसानी से पहुंचाने के लिए किया जाता था। शनिवार को भी रोपवे से सामान ले जाया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान तार टूट गया और हादसा हो गया। इस घटना में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

राहत-बचाव का कार्य जारी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि यह शक्तिपीठ मध्य गुजरात में स्थित है।

मंदिर करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर है। इसके लिए श्रद्धालुओं को करीब 2000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसके विकल्प के रूप में कई बार श्रद्धालु केबल कारों को चुनते हैं। हादसे के बाद मेन रोपने को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

पावागढ़ हिल तीन चरणों में चंपानेर से उठता है और इसका पठार 1471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिल टॉप में देवी काली को समर्पित एक भारी संरक्षक मंदिर है। यह हर साल लगभग 2.5 मिलियन श्रद्धालु आते हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related