BREAKING : 40 घंटे से लापता हैं झारखंड के सीएम सोरेन, खोज-ख़बर लाने वाले को 11,000 का ईनाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Jharkhand CM Soren missing for 40 hours, reward of Rs 11,000 for information

झारखंड की राजनीति अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के एक ट्वीट ने तो और तहलका मचा दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लापता हो गए हैं, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा भी है कि पिछले 40 घंटे से सीएम की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा है कि पता लगाने वालों को बकायदा इनाम भी दिया जाएगा.

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने झारखंड की जनता से सीएम सोरेन को ढूंढने में मदद की अपील करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय एजेंसियों के डर से कहीं लापता हो गए हैं. पिछले करीब चालीस घंटों से उनका कुछ अता पता नहीं. सीएम लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने झारखंडवासियों से मार्मिक अपील भी की है. उन्होंने कहा है- हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले क़रीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं.

ढूंढने वाले को 11 हजार का इनाम’

भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि सीएम का इस तरह से लापता होना उनकी खुद की सुरक्षा के लिए खतरा है. उनके ऊपर पूरे झारखंड की जिम्मेदारी है. उन्होंने लिखा है- जो कोई भी बिना देर किए झारखंड के होनहार मुख्यमंत्री का पता लगाएगा. उन्हें सही सलामत ढूंढकर वापस लाएगा, उसे वो ग्यारह हजार रुपए का इनाम देंगे.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related