BREAKING : पूर्व नौकरशाह अमन सिंह ने NDTV के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Former bureaucrat Aman Singh resigns from NDTV’s board of directors

रायपुर। पूर्व नौकरशाह अमन सिंह ने एनडीटीवी (NDTV) के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अमन सिंह ने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अडानी ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांड सरंक्षक और कॉपोरेट मामलों के प्रमुख के पद पर पदस्थ थे।

NDTV ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

पूर्व आईआरएस अफसर अमन सिंह छत्तीसगढ़ की रमन सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। उनकी गिनती देश के सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में हुआ करती थी। नौकरी से अपना इस्तीफा देने के बाद साल 2022 में उन्होंने अडानी ग्रुप में कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद उन्हें एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में फरवरी 2022 में ईओडब्ल्यू ने अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपराध दर्ज किया था।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related