BILASPUR CRIME:  मंत्रालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी के घर रिश्तेदार ने की चोरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: Relative commits theft at the home of a Ministry Assistant Statistical Officer!

 

 

BILASPUR CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंत्रालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के सूने घर में 15 लाख रुपए की चोरी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि चोर पीड़ित परिवार का करीबी रिश्तेदार है।

इसके बाद मामले ने यू टर्न लिया और पीड़ित परिवार ने शिकायत वापस ले ली। हालांकि, इससे पहले पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोटा के मोहार खार निवासी चंद्रकांत जायसवाल, रायपुर मंत्रालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

पिछले सात दिनों से परिवार के साथ राजधानी में थे। शुक्रवार, 17 जुलाई की रात जब घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की वारदात होना पाया गया।

जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 12 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी और एक लाख रुपए कैश गायब है। सब मिलाकर करीब 15 लाख रुपए की चोरी का आंकलन किया गया।

चंद्रकांत ने शनिवार को इसकी रिपोर्ट कोटा पुलिस में कराई। इसके बाद पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदेहियों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान एक 20 साल के युवक ने चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी जेवर और कुछ कैश बरामद कर लिया गया। जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, तो उन्हें पता चला कि आरोपी उनका करीबी रिश्तेदार है।

इसके बाद परिवार ने मामले में एफआईआर दर्ज न कराने का निर्णय लिया। चंद्रकांत के पिता कृष्णा कुमार जायसवाल ने इस संबंध में शपथ पत्र भी दिया।

रिश्तेदार युवक ने बताया कि उस पर लोगों का काफी कर्ज हो गया था। देनदारों के लगातार फोन आने से परेशान होकर उसने रिश्तेदार के सूने मकान में चोरी की वारदात की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related