CG VEHICLE FITNESS TEST: 200 से अधिक स्कूल बसों की हो रही है फिटनेस जांच! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Vehicle Fitness Test: Fitness checks to be conducted for over 200 school buses!

 

 

CG VEHICLE FITNESS TEST: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रविवार को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों की व्यापक मैकेनिकल जांच की जा रही है. बसों के फिटनेस, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है.

 

बसों की फिटनेस के साथ चालकों और परिचालकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, जिसमें आई टेस्ट भी शामिल है.

जांच के दौरान जिन बसों में तकनीकी खामियां या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “सुरक्षित स्कूल बस, सुरक्षित सफर” को सुनिश्चित करना है, ताकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो और पालकों का भरोसा भी मजबूत बना रहे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related