RAJOURI CLOUDBURST : मूसलधार बारिश के बाद तबाही, 200+ गाड़ियां बहीं, रेड अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJOURI CLOUDBURST : Torrential rain wreaks havoc, 200+ vehicles washed away, red alert issued

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा शहर पानी और मलबे में डूब गया। मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ में 200 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं, कई घर ढह गए और बस स्टैंड तक पानी में गायब हो गया।

CSMCL SCAM : पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

धरहाल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले इलाकों में पानी घुस गया। घरों, दुकानों और सड़कों पर मलबा भर गया, जबकि सैकड़ों वाहन कीचड़ और बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

MP UCC DRAFT APPROVED : एमपी में यूसीसी को ग्रीन सिग्नल!

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है। लगातार बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related