MP UCC DRAFT APPROVED : Green signal to UCC in MP!
रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में UCC के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई है. अब इसे विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा.
CHHATTISGARH : कांग्रेस नेता पर 10 लाख की सुपारी!
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान न्याय देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
सरकार के मुताबिक, रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने कई राज्यों के मॉडल, मौजूदा कानूनों और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन किया. जन सुझाव लेने के लिए पोर्टल बनाया गया, जिस पर 9.58 लाख से ज्यादा सुझाव मिले. इसके अलावा प्रदेशभर में 50 से ज्यादा जन-परामर्श बैठकें भी आयोजित की गईं.
बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 को भी मंजूरी दी गई. इसका मकसद निवेश और कारोबार से जुड़ी सरकारी मंजूरियों को आसान और समयबद्ध बनाना है.
