CHHATTISGARH : कांग्रेस नेता पर 10 लाख की सुपारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Rs 10 lakh contract killing on Congress leader!

बिलासपुर. बिलासपुर में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में दावा किया गया है कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि 10 लाख रुपये की कथित सुपारी देकर रची गई साजिश का हिस्सा था. आरोपियों को वारदात के लिए 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था.

BASTAR UNIVERSITY TRANSFER : बस्तर यूनिवर्सिटी से हटे रजिस्ट्रार!

पुलिस के मुताबिक, श्याम कश्यप रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी रेलवे अस्पताल के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से हमले में इस्तेमाल डंडा, बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

RAIPUR DEATH : 5 मौतों की गुत्थी सुलझाने 8 सदस्यीय SIT, हर एंगल से होगी जांच

हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले के मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर अभी फरार हैं. उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक कारण या कोई अन्य वजह थी.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related