BASTAR UNIVERSITY TRANSFER : बस्तर यूनिवर्सिटी से हटे रजिस्ट्रार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR UNIVERSITY TRANSFER : Registrar removed from Bastar University!

बस्तर. बस्तर विश्वविद्यालय में चल रही हलचल के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है. मौजूदा रजिस्ट्रार राजेश कुमार लालवानी की बस्तर से विदाई तय हो गई है. उन्हें अब छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई भेजा जा रहा है.

RAIPUR DEATH : 5 मौतों की गुत्थी सुलझाने 8 सदस्यीय SIT, हर एंगल से होगी जांच

दिलचस्प बात यह है कि लालवानी का प्रोबेशन भी अभी पूरा नहीं हुआ था. इसी दौरान उनका तबादला ऐसे वक्त में किया गया है, जब बस्तर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक, उनकी कार्यशैली को लेकर राजभवन और उच्च शिक्षा विभाग तक शिकायतें पहुंची थीं. वहीं कुलपति के साथ उनके संबंधों को लेकर भी लगातार चर्चा रही. हालांकि, सरकार या उच्च शिक्षा विभाग ने तबादले की वजह पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शिकायतों के बावजूद लालवानी को प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विश्वविद्यालय CSVTU भिलाई में नई जिम्मेदारी क्यों दी गई. फिलहाल आधिकारिक वजह सामने आना बाकी है.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related