CG ANALOG PANEER: महासमुंद में मिला 299 किलो एनालॉग पनीर, फैक्ट्री सील ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ANALOG PANEER: 299 kg of analog paneer found in Mahasamund; factory sealed!

 

 

CG ANALOG PANEER: महासमुंद शहर के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट्स में तैयार किए जा रहे एनालॉग पनीर की लैब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया और करीब 299 किलो पनीर नष्ट कराया।

जानकारी के मुताबिक वैद्य फूड प्रोडक्ट्स में 16 अगस्त की रात राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में जांच की थी।

कार्रवाई के दौरान टीम को करीब तीन क्विंटल पनीर मिला था। अधिकारियों ने मौके से पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा था।

लैब से आई रिपोर्ट में पनीर के सैंपल में फैट, स्टार्च और शुगर की मात्रा पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सैंपल को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित बताया गया।

रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने फैक्ट्री में दोबारा कार्रवाई की।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की जांच और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related