BEMETARA PAPER MILL ACCIDENT: पेपर मिल में  मजदूर की मौत, मचा बवाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BEMETARA PAPER MILL ACCIDENT: Worker dies at paper mill; uproar ensues!

 

 

BEMETARA PAPER MILL ACCIDENT: बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र में स्थित नेवनारा की लोहिया पेपर मिल में काम के दौरान एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहनदास के रूप में हुई है.

हादसे के बाद क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया.

मजदूर की मौत के बाद, क्रांति सेना और भीम रेजीमेंट ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

क्रांति सेना ने मृतक के परिवार के किसी सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी और 50 लाख रुपए के मुआवजे की भी मांग की है.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि फैक्ट्री मैनेजमेंट के जिम्मेदार अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया जाए.

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नाराज हैं. मजदूर की मौत और उसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related