CG MAHTARI VANDAN YOJANA SCAM: अपात्रों से ₹1.24 लाख वसूलेगी सरकार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mahtari Vandan Yojana Scam: Government to recover ₹1.24 lakh from ineligible beneficiaries!

 

 

CG MAHTARI VANDAN YOJANA SCAM:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में जांच के दौरान 11 ऐसे अपात्र मामले सामने आए हैं, जहां महिला या उनके पति शासकीय सेवा में कार्यरत होने के बावजूद योजना का लाभ उठा रहे थे।

मामला उजागर होने के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से इन अपात्र हितग्राहियों से योजना के तहत दी गई राशि की वसूली (रिकवरी) की कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी गई है।

मामले का पर्दाफाश होने के बाद जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। बीईओ के माध्यम से संबंधित हितग्राहियों से राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में रत्ना क्षत्री, गंगा बाई, रमा वर्मा, दिनेश्वरी कुर्रे, कुसुम यादव, गोदावरी कौशिक, रामेश्वरी साहू, कीर्ति पाटले, सविता कुर्रे, अमर ज्योति शांडिल्य और लक्ष्मी का नाम शामिल है।

इनके पति और स्वयं शासकीय सेवा, शिक्षक, सहायक शिक्षक अथवा अन्य सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। अपात्र होने के बावजूद इन हितग्राहियों के नाम योजना की सूची में कैसे शामिल हुए और उनके खातों में लगातार राशि कैसे पहुंचती रही। अब इस मामले की कार्रवाई कर जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related