AMBIKAPUR FURNITURE SCAM: ACB का बड़ा एक्शन, DPO समेत 3 गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ambikapur Furniture Scam: Major action by ACB; 3 arrested, including the DPO!

 

AMBIKAPUR FURNITURE SCAM: राजीव गांधी शिक्षा मिशन में वर्ष 2011-12 के दौरान सामने आए कथित करोड़ों रुपये के फर्नीचर घोटाले के मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी एसपी पाण्डेय और दर्शन फेब्रिकेशन फर्म के प्रोपराइटर संजय पटेल सहित कुल तीन आरोपी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011-12 में राजीव गांधी शिक्षा मिशन में जांच के दौरान विभाग के करीब 6 से 7 अधिकारियों के नाम सामने आए थे।

इसके अलावा फर्नीचर सप्लाई से जुड़ी करीब 12 फर्मों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। मामले में आरोप है कि फर्नीचर खरीदी की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर आर्थिक अनियमितता की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related