CG Gang-rape News: Accusation of gang-raping a woman and setting her on fire after dousing her with alcohol!
CG GANG-RAPE NEWS: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बरतुंगा जंगल में एक महिला के साथ गैंगरेप का आरोप है। आरोप है कि रेप के बाद महिला के ऊपर शराब डालकर उसे जलाने की कोशिश भी की गई।
हालांकि, बारिश के कारण माचिस गीली होने से आग नहीं जल सकी। इसी दौरान महिला आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली और सीधे चिरमिरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के मुताबिक, दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और बरतुंगा जंगल की ओर ले गए। सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में शराब डालने के साथ ही शरीर पर शराब छिड़क दी और उसे आग लगाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद चिरमिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पीड़िता के आरोपों के मुताबिक घटना में शामिल दोनों युवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी है।
