AYUSHMAN CARD SCAM CG : Raid on 100+ government-private hospitals in Chhattisgarh!
रायपुर। आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतों ने अब स्वास्थ्य विभाग को एक्शन में ला दिया है। बुधवार को रायपुर समेत कई जिलों के 100 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में टीमों ने एक साथ जांच शुरू की।
EC LATEST UPDATE : Form 6 में बड़ा बदलाव! SIR पूरा होते ही हटाई गई अतिरिक्त घोषणा
टीमें अस्पतालों में आयुष्मान से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की भर्ती और इलाज की जानकारी खंगाल रही हैं। खास तौर पर यह देखा जा रहा है कि रिकॉर्ड में दिखाए गए मरीजों का वास्तव में इलाज हुआ या नहीं और कहीं डमी मरीज के नाम पर क्लेम तो नहीं बनाया गया।
रायपुर के वरदान हॉस्पिटल, श्री महावीर अस्पताल, श्री अनंत साई हॉस्पिटल और रावतपुरा हॉस्पिटल समेत कई अस्पताल जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई एक मीडिया पड़ताल में सामने आए कथित फर्जीवाड़े के बाद शुरू होने की बात कही जा रही है। आरोपों में फर्जी दस्तावेज, डमी मरीज और आयुष्मान क्लेम से जुड़ी अनियमितताओं का जिक्र है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल अंतिम जांच रिपोर्ट या अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
