RAIPUR CITY BUS BRAKE FAIL : Bus brakes fail even after fitness test!
रायपुर। राजधानी में सिटी बसों की फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार सुबह मंत्रालय स्टॉप के पास एक रायपुर नगर निगम की बस का ब्रेक फेल हो गया।
बस सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ब्रेक फेल होने के बाद बस कुछ देर तक सड़क पर रुकी रही।
CG POLITICAL CASES : 16 राजनीतिक केसों की समीक्षा, 9 की वापसी की अनुशंसा
इस घटना ने सिटी बसों की फिटनेस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया है कि बीते गुरुवार शाम एक लो-फ्लोर स्टॉप बस धूल में फंसकर खराब हो गई थी।
इसके बाद परिवहन विभाग ने मंत्रालय की सभी 100 बसों का फिटनेस टेस्ट कराया था। इनमें 70 से ज्यादा बसों में कमी पाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद अब एक बस का ब्रेक फेल होना जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
परिवहन विभाग के वीकेंड अभियान के बीच हुई इस घटना के बाद बसों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।


