बदमाशों का कारनामा: व्यापारी के घर पर फेंका प्रेट्रोल बम, परिवार में डर का माहौल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। देर रात कार सवार दो युवकों ने हमला किया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। घटना से वे घबरा गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि, कार सवार दो युवक घर पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related