ACCIDENT BREAKING : दूल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्‍कर, मची चीख पुकार

Date:

ACCIDENT BREAKING: 7 dead including bride and groom, speeding car hits auto, screams were heard

डेस्क। यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्‍कर मार दी जिससे दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में क्रेटा कार में सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने हादसे पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के इलाज के समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार झारखंड से बेटे का निकाह कर मुरादाबाद से थ्री व्हीलर किराए पर लेकर घर वापस आ रहा था। तिबड़ी निवासी खुर्शीद (उम्र 65 वर्ष) पुत्र सद्दीक का परिवार झारखंड में अपने पुत्र का निकाह करने गए थे। शुक्रवार रात मुरादाबाद से परिवार थ्री व्हीलर से घर आ रहा था। थ्री व्हीलर पर विशाल (उम्र 25 वर्ष), खुर्शीद (उम्र 65 वर्ष), रूबी (उम्र 35 वर्ष) पत्‍नी मुमताज, मुमताल (उम्र 40 वर्ष), बुशरा (उम्र 14 वर्ष), खुशी (उम्र 22 वर्ष) पत्‍नी विशाल सवार थे। खुर्शीद अपने पुत्र विशाल का निकाह झारखंड निवासी खुशी के साथ करके ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे थे। पूरा परिवार देर रात करीब 2 बजे मुरादाबाद से थ्री व्हीलर किराए पर लेकर अपने गांव आ रहे थे।

थ्री व्हीलर अजब सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह कासमपुर कांठ चला रहा था। शनिवार तड़के दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित स्वागत रेस्टोरेंट से तीव्र मोड़ पार कर फोरलेन हाईवे पर चढ़े तो कोहरे के चलते शेरकोट से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार की थ्री व्हीलर में भीषण टक्कर हो गई। क्रेटा कर की जबरदस्त टक्कर से थ्री व्हीलर हाईवे पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन व थ्री व्हीलर चालक सहित सात की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में क्रेटा कर में सवार सुहेल अल्वी पुत्र हबीब शाह निवासी मोहल्ला तराई शेरकोट, अमन पुत्र मिर्जा इमरान निवासी कोटरा शेरकोट गंभीर रूप से घायल है। घायलों को परिजनों निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों देर रात शेरकोट से नगीना के लिए जा रहे थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related