KBC 14 Registrations Question 6: रूस और यूक्रेन वॉर से जुड़ा है बिग बी का 6वां सवाल, ऐसे भेजे सही जवाब

Date:

KBC 14 Registrations Question 6: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अमिताभ बच्चन एक बार फिर आपको मलामाल करने के लिए कमर कस चुके हैं। इस क्विज रियलिटी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो का 6वां प्रश्न भी पूछ लिया है। जिसका सही जवाब दे कर आप हॉट सीट तक जाने का सुनहरा मौका जीत सकते हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको इसका सही जवाब और इसे भेजने का पूरा प्रॉसेस।

अमिताभ बच्चन का ये 6वां प्रश्न रूस और यूक्रेन वॉर से जुड़ा है। तो अगर आप भी इस साल किसी भी हाल में हॉट सीट तक पहुंचना चाहते हैं, तो जल्दी से इस सवाल का सही जवाब भेज दीजिए। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास आज यानी 15 अप्रैल रात 9 बजे तक का समय है। सही जवाब देने के साथ ही आप अगले राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लेंगे।

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नाम क्या था?

1. ऑपरेशन गंगा

2. ऑपरेशन सुकून

3. ऑपरेशन कीव

4. ऑपरेशन राहत

इस सवाल का सही जवाब है ऑपशन ‘A’ ऑपरेशन गंगा

इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी आज की चाय पर चर्चा...