निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की रिमांड अवधि बढ़ी

Date:

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की रिमांड अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है. बता दें कि पिछले एक महीने से जीपी सिंह जेल में बंद हैं. गौरतलब है कि 1 जुलाई, 2021 की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में सहयोगियों समेत जीपी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. छापेमारी में 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ और 10 करोड़ की संपत्ति मिलने की आधिकारिक जानकारी दी गई. इसके अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिलने का पर्दाफाश हुआ. इस आधार पर रायपुर कोतवाली में IPS जीपी सिंह पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया. इसका चालान कोतवाली पुलिस पहले ही कोर्ट में पेश कर चुकी है. मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में आय से अधिक संपत्ति और भष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 201,467,471 के आरोप में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह का प्रकरण दर्ज है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIDHANSABHA : मनरेगा पर सदन में संग्राम!

CG VIDHANSABHA : Battle in the House on MNREGA! रायपुर।...

CG POLICE ATTACK : पुलिस पर टंगिया हमला!

CG POLICE ATTACK : Tangia attack on police! रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में इस्तीफा बम!

CG CONGRESS BREAKING : Resignation bomb in Congress! रायपुर। छत्तीसगढ़...